क्या है धोनी के ग्लव्स पर लगे इस निशान का मतलब?

June 6, 2019 | samvaad365

वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम ने अपनी शानदार जीत का आगाज कर दिया है। वर्ल्ड कप की पहली ही पारी में विराट की टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकार भारतीय टीम के दमदार होने का सिक्का जमा दिया है। इस मैच में पहले गेंदबाजों ने कमाल कर दिया और उसके बाद रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने अफ्रीका को धूल चटा दी।

इस मैच में  भारत ने अफ्रीका को कुल 6 विकेट से मात दी। वहीं जहां विराट की टीम ने इस मैच में वाहवाही बटोरी तो सबकी निगाहें माही यानि कि महेंद्र सिंह धोनी के विकेटकीपिंग ग्लव्स की तरफ जाकर अटक गई। दरअसल, उनके ग्लव्स पर अनोखा निशान (प्रतीक चिह्न) देखने को मिला, जिसे हर कोई इस्तेमाल नहीं कर सकता। यह बैज पैरा-कमांडो लगाते हैं। इस बैज को ‘बलिदान बैज’ के नाम से जाना जाता है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट में उन्हें मिली सफलताओं के चलते साल 2011 में प्रादेशिक सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी। धोनी यह सम्मान पाने वाले कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। आपको बता दें कि पैराशूट रेजिमेंट के विशेष बलों के पास उनके अलग बैज होते हैं, जिन्हें ‘बलिदान’ के रूप में जाना जाता है। इस बैज में ‘बलिदान’ शब्द को देवनागरी लिपि में लिखा गया है। यह बैज चांदी की धातु से बना होता है, जिसमें ऊपर की तरफ लाल प्लास्टिक का आयत होता है। यह बैज केवल पैरा-कमांडो द्वारा पहना जाता है।

यह खबर भी पढ़ें-उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन

यह खबर भी पढ़ें-आखिर क्या हुआ ऐसा कि केदारनाथ में तैनात एसडीएम को देना पड़ा इस्तीफा

संवाद365/काजल

38158

You may also like