गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ

March 10, 2019 | samvaad365

गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस द्वारा पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गुलाम गौस ने नगर वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पल्स पोलियो हमारे बच्चों के लिए अत्यधिक लाभकारी औषधि है। साथ ही उन्होंने कहा कि शहर में कोई भी बच्चा किसी भी प्रकार से कुपोषित ना रहे इसके लिए यह मुहिम समय-समय पर चलाई जाती है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता को पल्स पोलियो के प्रति जागरूक होकर अपने बच्चों को समय-समय पर पल्स पोलियो दवाई पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चे आने वाले कल का भविष्य है और बच्चों में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए। वहीं चिकित्सा प्रभारी डॉ. एस.पी. गुप्ता ने जानकारी दी कि पल्स पोलियो अभियान गदरपुर ब्लॉक में बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है जिसमें आज 23962 बच्चों को पल्स पोलियो की दवाई पिलाए जाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही गदरपुर ब्लॉक के 40211 घरों में कल से क्षेत्र के आशाओं द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. एम.के त्रिपाठी, गोविंद आर्य, डॉ. राम चेतन प्रसाद, एएनएम महेंद्र कौर, हीरा राठौर, आशा, मीनाक्षी, किरण विनायक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

गदरपुर/राकेश अरोड़ा

33224

You may also like