बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कोरोना से 81 मौत, कुल संक्रमित आंकड़े 1 लाख पार

April 24, 2021 | samvaad365

उत्तराखंड में  बीते 24 घंटे में प्रदेश में 81 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इन मौतों को मिलाकर अब तक 2102 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, शनिवार को 1466 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिलाकर 108916 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने के साथ ही मरीजों की मौत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। संक्रमण के साथ मृत्यु दर को रोकना सरकार व स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। कोविड काल में पहली बार प्रदेश में एक दिन में 81 कोरोना मरीजों की मौत हुई है, जबकि 5084 और लोग संक्रमित मिले हैं। अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 147433 पहुंच गई है।

संवाद365,डेस्क

 

 

60831

You may also like