धूम मचा रहा है अभिनव रावत का ‘गीत लगांदी’ गाना, उत्तराखंड की खूबसूरती को दिखाता है गीत

August 27, 2020 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड के प्रतिभावन गढ़वाली गायक अभिनव रावत का नया गीत यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है। अभिनव रावत का गीत लगान्दी सांग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। उत्तराखंड के कलाकार और गीत संगीतकार यहां की संस्कृति और सुंदरता को अपने गीतों के माध्यम से जीवंत कर देते हैं। कई गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की झलक देखने को मिलती है इन्हीं गीतों में से एक है हाल में रिलीज हुआ गीत लगांदी इस गीत को अपनी आवाज की है युवा गायक अभिनव रावत ने जिनकी गायिकी अपने आप में बेजोड़ है।

अभिनव रावत शेफ की नौकरी किया करते थेलेकिन अपने हुनर को तराशने के लिए उन्होंने शेफ की नौकरी छोड़कर अपने गाने पे ज़ोर दिया। हाल ही में रिलीज हुआ उनका गीत काफी पसंद किया जा रहा है। इस गीत में एक पहाड़ की नारी की जीवन शैली को फिल्माया गया है साथ ही उत्तराखंड के प्राकृतिक नजारे भी गीत में देखने को मिलते हैं।

इस गीत की लिरिक्स लिखी हैं रोहित डुकलाण और रविंद्र रावत नेजबकि गीत में अभिनय किया है आकाश नेगी और आइशा सिद्दकी ने। गीत को संगीत दिया है गुंजन डंगवाल ने और वीडियो को तैयार किया है क्रिएटिव बुड़बक ने। इस गीत को यू-ट्यूब पर अभी तक सवा तीन लाख लोग देख चुके हैं। तो वहीं लोगों के रिएक्शन भी गीत के प्रति काफी अच्छे आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें-बेरीनाग: कुमाऊं रेजिमेंट के नायक पूरन सिंह कुंवर का जोरदार स्वागत

संवाद365/प्रियंका नेगी

53601

You may also like