मकर संक्रांति पर वैदिक मंत्रोच्चार के बाद खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट

January 15, 2019 | samvaad365

मकर  संक्रांति पर सोमवार को ब्रह्म मुहुर्त में साढे चार बजे आदिबद्री मंदिर के वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये है। कपाट उद्घाटन के साथ ही यहां सात दिवसीय महाभिषेक समारोह और शीतकालीन पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास मेला भी शुरू हो गया है।

पौष माह पर एक महिने आदिबद्री मंदिर के कपाट बंद रहते है। जो मकर संक्रांति के दिन आम लोगों के लिए खोल दिये जाते है। कपाटोदघाटन पर मंदिर को गेंदो के फूलो से सजाया गया था। कपाटोद्घाटन के अवसर पर सैकडों श्रद्धालुओं ने भगवान नारायण के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों ने भगवान विष्णु के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजयेश नवानी और महासचिव गैणा सिंह ने बताया कि कपाट खुलने पर आयोजित महाभिषेक समारोह में पहली बार मंदिर परिसर में गणेश पुराण का आयोजन किया जा रहा है। व्यास आचार्य प्रशांत डिमरी गणेश पुराण कथा का श्रवण करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें-खटीमा में लापता युवती की लाश मिलने के मामले ने पकड़ा तुल

यह खबर भी पढ़ें-खटीमा में हत्या से मचा कोहराम, तीन फीट जमीन के लिए पड़ोसी की हत्या

चमोली/पुष्कर नगी

30130

You may also like