विश्व मत्स्य दिवस पर बागेश्वर में ऐग्लिंग कार्यक्रम की शुरूआत, रोजगार एवं पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

November 22, 2021 | samvaad365

विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आज बागेश्वर में ऐग्लिंग कार्यक्रम की शुरूआत की गई। एक दिवसीय सेमीनार के तहत तय किया गया कि, पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल मछलियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन को सुनिश्चित करते हुए जिले में ऐग्लिंग की गतिविधियों को बढावा देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर ऐग्लिंग संबंधी गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया जायेगा।  जिलाधिकारी विनीत कुमार द्वारा विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने को सुनिश्चित करने के दृष्टिगत नवीन पहल करते  हुए जनपद में ऐग्लिंग कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक स्थानीय लोंगो को ऐग्लिंग की सही विधि सिखाते हुए इसके अंतर्गत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूकता प्रदान करना है, ताकि इस नवीन पहल के बारे मे अधिक से अधिक लोगो को जानकारी प्राप्त हो सकें और वे स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त कर सकें। इस मौके पर चंपावत से आए महाशीर ट्रैनर ने कहा कि इससे जहां एक ओर रोजगार के अवसर पैदा होंगे वहीं दूसरी ओर जनपद में आने पर्यटको की संख्या में भी इजाफा होगा।

 

इस प्रोग्राम के प्रथम चरण में जनपद के तीन स्थानों का चयन किया गया है जिसके अंतर्गत बैजनाथ, आरे तथा शंभुताल जीतनगर सम्मिलित है। मत्स्य अधिकारी मनोज मियान ने कहा कि ऐग्लिंग के लिए मत्स्य विभाग द्वारा लोगो को जागरूक करते हुए उन्हें विभिन्न जानकारियां प्रदान की जायेंगी साथ ही इच्छुक समूह को मत्स्य विभाग के द्वारा पंचेश्वर में विधिवत रूप से प्रशिक्षण आदि भी दिलाया जायेगा।
जिले में महासीर के ऐग्लिंग की शुरूआत होने पर इस नई पहल कहा कि यह कार्यक्रम जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर स्थापित होगा। इससे जनपद में न केवल पर्यटको की संख्या को बढावा देना बल्कि स्थानीय समूह को रोजगार के नये अवसर भी प्रदान करेगा।

संवाद365,डेस्क

 

 

 

 

 

69290

You may also like