ALERT: देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

August 3, 2019 | samvaad365

मॉनसून धीरे-धीरे राहत से कहर बनता जा रहा है। मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी दिल्ली, उत्तर प्रदेश के मोदी नगर, गाजियाबाद, चपरौला, फरीदाबाद, पलवल, सोहाना, बिजनौर, रुड़की, जहांगीराबाद, गुलोठी, बुलंदशहर, अलीगढ़, अमरोहा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कोकंण गोवा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में भारी मात्रा में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं तटीय इलाकों में कर्नाटक, तेलंगाना, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, और पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई है।

आपको बता दें कि गुजरात के वडोदरा शहर में बाढ़ जैसे हालात अभी भी बने हुए हैं। वहीं मुंबई में सुबह से तेज बारिश हो रही है। और मौसम विभाग के अलर्ट के बाद हो सकता है कि इन राज्यों की मुसीबत और बढ़ जाए। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए हर किसी को सतर्क रहने की हिदायत दी है और मछुआरों को समुद्र तटीय इलकों में न जाने की हिदायत भी दी है।

यह खबर भी पढ़ें-J&K: अमरनाथ यात्रा पर मंडरा रहा है आतंकी खतरा, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

संवाद365/काजल

39964

You may also like