अल्मोड़ा: भास्कर जोशी ने लॉकडाउन में शुरू की छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा देने की पहल

April 24, 2020 | samvaad365

अल्मोड़ा: विद्यालय 13 मार्च से बंद है इस कारण बच्चों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित होने के साथ-साथ उनकी  शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। जिसे देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय बजेला विकासखंड धौलादेवी जिला अल्मोड़ा के सहायक अध्यापक भास्कर जोशी इस खाली समय का भी सदुपयोग कर रहे हैं। वह कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं। वह व्हट्सएप पर एक ऑनलाइन क्लास का ग्रुप बनाकर बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहे हैं। यदि आपके पास इंटरनेट है और एक एंड्रॉयड फोन है तो आप भी इस ऑनलाइन क्लास को ज्वाइन कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से व्हाट्सएप को डाउनलोड करना होगा। और अगर आपके पास ये सुविधा नहीं है तो आप अपनी कक्षा से जुड़ी पाठ्य पुस्तक को स्वयं पढ़ सकते हैं और अगर आपको किसी भी विषय को समझने में कोई परेशानी आती है तो आप सहायक अध्यापक भास्कर जोशी को कॉल कर सकते हैं और विशेष विषय के जानकारी लेकर अपनी परेशानी को समझ सकते हैं। इस कार्यक्रम में अल्मोड़ा जनपद के साथ साथ उत्तराखंड के अन्य जिलों के बच्चें भी हमारे साथ जुड़ चुके है। अपने विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को लेकर किया गया यह कार्य अब उत्तराखंड के 170 बच्चों तक अपनी पहुंच बना चुका है।

ऑनलाइन कक्षा में आपको मिलेगा-

  1. NCERT की पुस्तक pdf रूप में
  2. पाठो के वीडियो के लिंक्स
  3. हस्तलिखित प्रश्न
  4. GK प्रश्न
  5. आपके प्रश्नों के उत्तर
  6. योगाभ्यास हेतु मार्गदर्शन
  7. कहानी और कविताओं के चित्र

जो भी छात्र इस समूह से जुड़ना चाहे वे 8899477295 नंबर पर अपना व अपने विद्यालय के नाम के साथ अनुरोध कर सकते है।

यह खबर भी पढ़ें-चमोली: उद्योग चलाने के लिए अनुमति प्रकिया शुरू… जिला प्रशासन देगा सशर्त अनुमति

यह खबर भी पढ़ें-चमोली: जन धन खाते में आई सहायता राशि… सभी महिलाओं के खाते में आए 500 रूपए

संवाद365/डेस्क 

48920

You may also like