उत्तराखंड में एक और सड़क हादसा, यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से 5 की मौत

November 19, 2022 | samvaad365

यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची तथा मामले को संज्ञान में लेते हुए अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है।

एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वाहन में तीन महिला और तीन पुरुष थे। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। वाहन करीब तीन सौ गहरी खाई मे गिरा है। बता दें, शुक्रवार को भी उत्तराखंड के चमोली जिले में एक वाहन खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई थी।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

83301

You may also like