गणेश चतुर्थी लगते ही धर्मनगरी के घर-घर में धूमधाम, पंडाल और मंडप में सजी गणपति बप्पा की मूर्ति

September 12, 2021 | samvaad365

गणेश चतुर्थी लगते ही धर्मनगरी के घर-घर में धूमधाम से भगवान गणपति की स्थापना हुई। शहर से लेकर देहात में भगवान की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही पूजा अर्चना की गई। अब अगले 10 दिनों में घर-घर गणपति भगवान को पूजा जाएगा। देर रात से ही लोगों ने अपने घर पर बप्पा को लाने की घर पर तैयारियां शुरू कर दी थी। शुभ मुहूर्त लगते ही पूजा अर्चना के साथ ही भगवान की स्थापना की गई।मान्यता के अनुसार हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत भी हो जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन लोग घरों में गणपति की प्रतिमा की स्थापना करते हैं। नीलांश शर्मा ने बताया कि उन्होंने तीन दिन के लिए घर में गणपति को विराजमान किया हैं। कुछ लोग अनंत चतुर्दशी के लिए गणपति को विदाई देकर उनकी प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और जीवन आनंदमय हो जाता है। बरसात के बावजूद छोटे छोटे बच्चो ने बप्पा का गुड़गान किया । पंडाल और मंडप सजाकर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की इसके साथ ही कोरोना गाइड लाइन का पालन भी किया।

संवाद365,नरेश तोमर

यह भी पढ़ें-पूर्व फौजी ने पहाड़ में रहकर की बागवानी व खेती, बेरोजगारों के लिए जगाई स्वरोजगार की उम्मीद

66163

You may also like