हनोल में महासू देवता मंदिर में मुख्मंत्री ने टेका माथा, आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने के लिए की प्रार्थना

February 11, 2021 | samvaad365

बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मोरी में आयोजित कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से हनोल पहुंचे. जहां उन्होंने महासू देवता मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की.

इस दौरान उन्होंने जोशीमठ क्षेत्र में आई आपदा में मृत लोगों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल मिलने की प्रार्थना की। मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगी तहसील त्यूणी के लिए प्रस्थान किया. जहां उनहोंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने मोरी में किया 46 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

58407

You may also like