आजाद हिंद फौज के सिपाही पद्म कोरंगा पंचतत्व में विलीन

March 16, 2019 | samvaad365

देश की आजादी का संग्राम और आजाद हिंद फौज को कौन नहीं जानता. आजाद हिंद फौज में कई सिपाही थे जिन्होंने देश के लिए जंग लड़ी जंग आजादी की. उसी आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी पद्म सिंह कोरंगा का 101 साल की उम्र में निधन हो गया. आपको जानकारी दे दें कि कोरंगा उत्तराखंड के ही रहने वाले थे. वो कपकोट ब्लॉक के भनार गांव के थे. प्रशासनिक अधिकारियों ने कोरंगा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित भी किए. कोरंगा की अंत्येष्टि सरयू और गोमती नदी के संगम तट पर राजकीय सम्मान के साथ की गई. बेटे खुशहाल सिंह और खीम सिंह ने स्वतंत्रता सेनानी की चिता को मुखाग्नि दी. पद्म सिंह कोरंगा का जन्म 1918 में भनार गांव में हुआ था. बचपन से ही वो देश की सेवा करना चाहते थे। साल 1942 में उन्हें आजाद हिंद फौज का हिस्सा बनने का मौका मिला। उस वक्त पदम सिंह किसी काम से अल्मोड़ा गए हुए थे. इसी दौरान उनका चयन आजाद हिंद फौज में हो गया. जिसके बाद लखनऊ में तीन महीने के प्रशिक्षण लेने के बाद उनकी पूरी ब्रिगेड आगरा चली गई थी. कोरंगा को कई सम्मान मिल चुके हैं.

काजल

33404

You may also like