बागेश्वर: 223 प्रवासियों को भेजा गया घर… सभी प्रवासियों ने पूरा किया क्वारंटीन पीरियड

June 7, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक में हाल ही में महाराष्ट्र मुंबई से अपने घरों को लौटे प्रवासियों के संस्थागत सेंटर्स में 14 दिन पूरे होने पर सभी 223 बाहरी प्रवासियों का डॉक्टरों द्वारा सफ़ल स्वास्थ्य परीक्षण होने के बाद भोजन करवाकर सुरक्षित गाड़ियों से उनके घरों को भेजा गया। 223 प्रवासियों को कपकोट नगर के विभिन्न स्कूलों में संस्थागत सेंटर्स में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था। सभी प्रवासी अपने घरों को जाने के लिए काफी उत्साहित थे। सभी ने कपकोट तहसील प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्थाओं की सराहना की साथ ही कपकोट तहसील प्रशासन द्वारा उन्हें घर पहुंचाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई. उसका भी प्रवासियों द्वारा तालियों से स्वागत कर धन्यवाद अदा किया गया।

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत ने की एक्टर सोनू सूद के काम की तारीफ… एक्टर ने उत्तराखंडी प्रवासियों को पहुंचाया था उनके घर

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

50597

You may also like