बागेश्वर: चीन के खिलाफ देश भर में गुस्सा… व्यापारियों ने किया चीनी सामान का बहिष्कार

June 22, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: चीन के खिलाफ देश भर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूर्व सैनिकों व व्यापारियों में भी चीन के खिलाफ आक्रोश है। बागेश्वर में  व्यापारियों ने चाइनीज सामान नहीं बेचने का एलान किया है। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार को चाइना के सामान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने में देर नहीं करनी चाहिए। साथ ही चीन को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।  आपको बता दें कि गलवान घाटी में चीन के रवैये के बाद रेलवे ने चीनी कंपनी का 471 करोड़ रुपये का करार रद्द कर दिया। वहीं, कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने पांच सौ चीनी उत्पादों के बहिष्कार की सूची जारी की है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: सीएम रावत और आखाड़ा परिषद के संतों की बैठक… महाकुंभ मेला 2021 पर हुई चर्चा

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

51046

You may also like