बागेश्वर: सीएमओ कार्यालय बना गंदगी का साम्राज्य, परिसर में हर तरफ लगा गंदगी का अंबार

September 21, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: बागेश्वर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर व इसका अहाता इनदिनों गन्दगी का साम्राज्य बना हुआ है। परिसर के आस पास गंदगी फैली हुई है, तो वहीं परिसर के गार्डन में वैक्सीन बॉक्स किट फेंकी नजर आ रही है। जब जनप्रतिनिधियों ने सीएमओ कार्यालय के बाथरूम में देखा तो वह गंदगी से पटा हुआ था। इन तस्वीरों को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि परिसर में साफ सफाई तो कोसों दूर जहां देखों वहां गंदगी ही नजर आ रही है। जब सीएमओ कार्यालय का ये हाल है तो ज़िले के अन्य अस्पतालों की क्या हालत होगी। इतना ही नहीं परिसर में पेय जल भी उपलब्ध नहीं है।

https://youtu.be/tMFfdswkiOA

ऐसे में जनप्रतिनिधियों ने विभाग पर आरोप लगाया कि जब स्वास्थ्य विभाग खुद ही बीमार है तो आम जनता के स्वास्थ्य के ठीक होने की कामना कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अगर यहां की सुविधाएं दुरुस्त नहीं की गई तो कांग्रेस उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। वहीं सीएमओ ने बताया कि कार्यालय में सफ़ाई कर्मियों की शॉर्टेज चल रही है। अधिकत्तर कर्मियों की ड्यूटी कोविड अस्पतालों में लगी है इसलिए इधर परिसर की प्रॉपर तरह से सफाई नहीं हो पा रही है। जल्द इसे सही कर लिया जाएगा।

https://youtu.be/DBIiHaQoFLU

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: किशोरी का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

54533

You may also like