बागेश्वर: चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर चार दिन से लापता बेटे को खोजने की लगाई गुहार

June 10, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: ईरान के मालवाहक समुद्री जहाज सी लाइन शिपिंग शिप में नौकरी करने वाले बागेश्वर निवासी युवक के लापता होने से परिवार परेशान है। युवक के परिजनों ने भारत सरकार व विदेश मंत्रालय से जल्द उनके बेटे का पता लगाने की गुहार लगायी है। स्थानीय सांसद अजय टम्टा व विधायक ने भी केन्द्र सरकार को पत्र लिखकर मदद में सहयोग की मांग की है।

पिछले 5 जून 2020 को ईरान की सी लाइट शिपिंग बहरीन समुद्री जहाज के डूबने की खबर से बागेश्वर निवासी 28 वर्षीय निर्मल बिष्ट का परिवार बेहद परेशान है। निर्मल बिष्ट के पिता प्रकाश सिंह के मुताबिक 5 तारीख की शाम उनके बेटे के दोस्त का फोन आया था। उसने बताया कि निर्मल का जहाज चक्रवाती तूफान की चपेट में आकर समुद्र में डूब गया है। जहाज में 7 लेाग सवार थे। उसमें से जो लोग बच गये हैं उन्हेांने अपने साथ निर्मल के होने की भी बात भी बतायी। निर्मल के पिता ने बताया कि अब उनके बेटे की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वहीं घर पर अपने पोते के लापता होने की खबर से दादी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार भारत सरकार से जल्द उनके बेटे को खोजने की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें-UTTARAKHAND COVID-19: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 1541

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

50687

You may also like