बागेश्वर: तबीयत बिगड़ने से जवान का निधन, सरयू संगम पर हुआ अंतिम संस्कार

September 28, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: बागेश्वर ज़िले के दुग-नाकुरी तहसील के चिपोली गांव निवासी बीएसएफ के जवान की जम्मू कश्मीर में मॉर्निंग वॉक के दौरान तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर सेना के वाहन से उनके गांव पहुंचाया गया। यहां सरयू संगम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सेना की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। वहीं एसडीएम ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्थिव शरीर लेकर आए बीएसएफ की टुकड़ी के एसआई ने बताया कि तीन दिन पूर्व चिपोली गांव निवासी एसआई हयात सिंह पपोला मॉर्निंग वॉक के लिए निकले। इसी दौरान वह गश खाकर गिर गए। उन्हें साथी अस्प्ताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पार्थिव शरीर को सेना के वाहन से उनके गांव लाया गया। परिवार ने उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी। इसके बाद शवयात्रा शुरू हुई। सरयू, गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई।

https://youtu.be/BLVSyNO7KsE

यह खबर भी पढ़ें-पिता के सामने गाने से डरने वाली लता मंगेशकर आखिर कैसे बनी संगीत जगत का मशहूर नाम

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

54766

You may also like