बागेश्वर: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चरस तस्कर को किया गिरफ्तार

April 14, 2019 | samvaad365

लंबे समय से चरस तस्करी में शामिल एक युवक को बागेश्वर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने दबोचा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक से तीन किलो चरस बरामद की। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख आंकी जा रही है।  बागेश्वर कोतवाली पुलिस और एसओजी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

 

जांच के दौरान पुलिस को युवक के पास से तीन किलोग्राम चरस बरामद हुई। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन लाख आंकी जा रही है। युवक चरस को बेचने बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहा था। कोतवाल टीआर वर्मा के मुताबिक लंबे समय से कपकोट क्षेत्र से चरस तस्करी की शिकायत मिल रही थी। जिसके लिये मुखबिरों को लगातार अलर्ट किया जा रहा था। आज सुबह उन्हें सूचना मिली थी काफी मात्रा में कपकोट तहसील के बाछम गांव से एक युवक द्वारा चरस खरीदी गयी है जिसे हल्द्वानी ले जाने की तैयारी की जा रही है। जिसे देखते हुये कपकोट से बागेश्वर आने वाले सभी रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गयी। दोपहर में वाहनों की छानबीन के दौरान एक युवक को चरस के साथ हिरासत में ले लिया गया। चरस के साथ पकड़े गये आरोपी का नाम देवेन्द्र सिंह है। वह बाछम गांव का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जायेगा।

यह खबर भी पढ़ें-बधाई हो मयंक… इस पहाड़ी ब्वॉय ने ए आर रहमान के साथ दी हॉलीवुड फिल्म के गीत में अपनी आवाज़

यह खबर भी पढ़ें-देवभूमि में कोहराम, गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी वैन, एक की मौत

बागेश्वर/हिमांशु गढ़िया

36792

You may also like