बागेश्वर: जिले में मूसलाधार बारिश… नदी-नाले उफान पर

June 25, 2020 | samvaad365

बागेश्वर: मानसून ने बागेश्वर ज़िले में भी जोरदार दस्तक दी। मानसून की वजह से यहां जमकर मेघ बरसे जिला मुख्यालय औरकपकोट तहसील  में मूसलाधार बारिश हुई। जिसके चलते कुछ ही देर बाद नदी-नाले उफान पर आ गए। सरयू-गोमती नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया। ज़िले में भारी बारिश के कारण पांच सड़कों पर मलबा आने से यातायात ठप हो गया। बागेश्वर में मूसलाधार बारिश से शहर पूरी तरह जलमग्न हो गया।  मानसून की पहली बारिश ने नगर पालिका की नालियों की  साफ़ सफाई की पोल खोल कर रख दी। वहीं जिला मुख्यालय और कपकोट तहसील में नदी किनारे रहने वाले लोग भारी बरसात से सतर्क हो गए। कई घंटों तक चली बारिश के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

सिंचाई विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बागेश्वर में सबसे अधिक 32.50 मिमी बारिश रिकॉड की गई। कपकोट में 30, जबकि गरुड में 05 एमएम बारिश हुई। तेज बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़कर 866 मीटर हो गया। गोमती नदी 862.20 मीटर पर बह रही है।

वहीं जिला मुख्यालय में मंडलसेरा बायपास भी तेज़ बरसात से बंद रहा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 309A  तहसील  से बिलौना  रोड बेज स्टेशन तक नालिया चौक होंने के कारण  जगह जगह सड़को पर जलभराव हो गया कई दुकानों में पानी तक घुस गया. लोगो ने पालिका से नालियो  की सफ़ाई  करने की मांग करी।

वहीं ईओ नगर पालिका का कहना है बरसात से पूर्व हमारे पर्यावरण मित्रों  द्वारा शहर  के सभी 11 वार्डो में प्रॉपर तरीके से नालियों की सफाई करवाई गयी। ज्यादा बारिश होने के कारण नालिया ओवर फलो हो जाती है।  जिन जगहों पर नालिया बंद व जल भराव की हमको सूचना मिली उन्ह जगहों पर जेसीबी मशीन भिजवा दी पानी निकासी के लिए।

यह खबर भी पढ़ें-मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया  ई-कलेक्ट्रेट प्रणाली देहरादून का शुभारंभ

संवाद365/हिमांशु गढ़िया

51135

You may also like