बाजपुर : सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

July 1, 2021 | samvaad365

बाजपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। बता दें कि गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में नैनीताल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर ईश्वर से अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज के दिन लोगों को राशन और कपड़ों का वितरण किया जाएगा।

संवाद365,अजहर मलिक

यह भी पढ़ेंउत्तराखंड : झुलसा देने वाली गर्मी के बीच राहत भरी खबर,मौसम विभाग ने किया रेड अलर्ट जारी, आज और कल बरसात की संभावनाएं

63282

You may also like