बेरीनाग नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने दिया इस्तीफा, सरकार पर लगाया सौतेला व्यवहार करने का आरोप

June 28, 2022 | samvaad365

बेरीनाग नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा का पत्र डीएम पिथौरागढ़ को भेज दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया की पिछले 4 वर्षों में बेरीनाग नगर पंचायत के साथ सौतेला व्यवहार किया और पूर्व में सीएम के द्वारा नगर पंचायत को नगर पालिका की धोषणा के बाद आज तक भी नगर पालिका नही बनी। पिछले माह दो नगर की पेयजल व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं को लेकर क्रमिक अनशन किया था। स्थानीय विधायक और प्रशासन के द्वारा अनशन खत्म करने के दौरान शीघ्र समस्याओं का समाधान का आश्वासन दिया था। लेकिन एक माह के बाद भी कोई समस्या का समाधान नही हुआ।सरकार से खिन्न होकर आज अपने पद से इस्तीफा दे रहा हू।

संवाद 365, प्रदीप महरा

यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी; प्रशासनिक भवन, क्वार्टर गार्ड और बैरक का किया उद्घाटन

77720

You may also like