भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नरेंद्रनगर में किया सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने की शिरकत

April 4, 2021 | samvaad365

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नरेंद्रनगर के रामलीला मैदान में सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

इस समारोह में क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के हाथों पूर्व सैनिकों तथा देश की सीमाओं पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक को प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को उत्तराखंड प्रदेश की तीरथ सिंह सरकार में शासकीय प्रवक्ता की दोहरी जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें भी साल भेंट कर सम्मानित किया गया.

पूर्व सैनिकों और देश के लिए कुर्बान हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने के इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि अपने प्राणों की प्रवाह न करते हुए देश की सरहदों पर देश की रक्षा में चौबीसों घंटे तैनात रहने वाले देश के जांबाज सैनिकों की बदौलत ही हम देशवासी चैन की नींद सोते हैं. उनियाल ने कहा कि देश की भाजपा सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण लिए अनेकों योजनाएं अमल में लाई है। जिन पर काम हो रहा है।

उनहोंने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ मंच तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, सैनिकों की वीरता को सैल्यूट करने की आवश्यकता है, उनके परिवार और उनके दुख दर्द में शरीक होने की आवश्यकता है।सैनिक का सम्मान हर वक्त करने की आवश्यकता है। देश की सरहदों पर तैनात सैनिक के दम पर ही देश सुरक्षित है.

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष परम सिंह पंवार, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नगर राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, भाजपा युवा मोर्चा के विवेक उनियाल, पालिका अध्यक्ष ढाल वाला रोशन रतूड़ी, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र नगर राजेंद्र सिंह भंडारी व नगर पंचायत गजा की अध्यक्ष मीना खाती सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उनके परिचय  तथा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

(संवाद 365/वाचस्पति रयाल)

यह भी पढ़ें- सीएम तीरथ ने उत्तरकाशी जिले के ग्राम नैताला में मुख्यमंत्री त्वरित समाधान कार्यक्रम के तहत रात्रि चौपाल में किया वर्चुअल प्रतिभाग

59899

You may also like