ईगास पर्व को मेगा इवेंट के रूप में मनाने जा रही भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से की चर्चा

October 29, 2022 | samvaad365

भाजपा ईगास पर्व को भी मेगा ईवेंट के रूप में मनाने जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने सांसद से लेकर मंत्री और विधायक अपने-अपने गांवों में यह पर्व प्रवासियों के साथ मनाएंगे। इसके लिए पार्टी ने प्रभारियों की तैनाती की है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि संगठन तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात, लोकपर्व ईगास और राज्य स्थापना दिवस को इस बार व्यापक स्तर पर मनाएगा। इनमें जनता की ज्यादा से ज्यादा से भागीदारी के लिए संगठनस्तर पर रणनीति बनाई है।

मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश व जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी सांसद, विधायक और निकाय व त्रिस्तरीय पंचायतों के प्रतिनिधियों को इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट ने बताया कि ईगास पर्व के लिए प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान व मीना गंगोला को प्रदेश संयोजक जबकि प्रदेश पदाधिकारी विनोद सुयाल को उत्तरकाशी, कर्नल अजय कोठियाल रुद्रप्रयाग, खजान दास टिहरी।

मधु भट्ट देहरादून ग्रामीण, विपिन कैथोला पौड़ी, सुनीता विधार्थी कोटद्धार, हेमंत द्विवेदी पिथौरागढ़, सुरेश जोशी अल्मोड़ा, प्रकाश रावत रानीखेत, चंदन सिंह बिष्ट चंपावत और हेमा जोशी को नैनीताल को ज़िम्मेदारी दी है। सभी जनप्रतिनिधि अनिवार्य रूप से चार नवंबर को ईगास अपने-अपने गांवों में प्रवासियों के साथ ही मनाएंगे। संयोजक और सभी प्रभारी अपने जिलों के प्रवासियों को इस दिन अपने गांवों में आने के लिए प्रेरित करेंगे।

उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। इसके तहत दून और नैनीताल में वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक’ विषय पर गोष्ठियां की जाएंगी। इनमें शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों और जेल जाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की मानिटरिंग के लिए प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी व प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान को समन्वयक बनाया है। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला, मधु भट्ट, सुनीता विधार्थी, हनी पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा, राजेन्द्र सिंह नेगी भी मौजदू रहे।

मन की बात के संयोजक होंगे बिष्ट

30 अक्तूबर को प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट के संयोजक बनाया गया है। सीएम धामी रायपुर विधानसभा के अंतर्गत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल में नेहरू कालोनी स्थित बूथ न. 204 पर, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ऋषिकेश के बूथ नंबर11 , पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्धार, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत विकासनगर एवं प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : Chardham : महिला समूहों ने केदारनाथ धाम से किया 48 लाख का कारोबार, प्रसाद बेचने के साथ-साथ चला रहीं कैफे

82610

You may also like