बागेश्वर पहुंचीं भाजपा उत्तराखण्ड चुनाव सहप्रभारी सांसद लॉकेट चटर्जी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

December 13, 2021 | samvaad365

बागेश्वर ज़िले के दौरे पर पहुंची हुई भाजपा उत्तराखण्ड चुनाव सहप्रभारी और पश्चिम बंगाल के हुबली से सांसद लॉकेट चटर्जी भाजपा जिला कार्यालय में बीजेपी पार्टी पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया.

ज़िले में उन्होंने दोनों विधानसभा बागेश्वर व कपकोट में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा की. साथ ही जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने 19 दिसंबर को बागेश्वर विधानसभा में आयोजित होने जा रही भाजपा की  विजय संकल्प यात्रा को पार्टी पदाधिकारियों से सफ़ल बनाने की अपील की. और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभाचुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिये ज़िले की दोनों विधानसभा में उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार  की नीतियों व विकास कार्यों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे ज़िले की दोनों विधानसभा में पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों जीत दिलवाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा जल्द ही केंद्रीय चुनाव नेतृत्व उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटों पर जल्द लिस्ट जारी करेंगे उत्तराखंड में 2022 के चुनावों में 60प्लस का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी पार करने जा रही है राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

(संवाद365,हिमांशु गड़िया)

70135

You may also like