कैलिफोर्निया की रसोई महक रही उत्तराखंड के जखिया से, गढ़वाल की प्रियंका नेगी दे रही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा

November 11, 2021 | samvaad365

दिल्ली में पली-बढ़ी पौड़ी गढ़वाल के बैंज्वाड़ी गांव की प्रियंका नेगी पहाड़ी उत्पादों को देशभर के शहरों में पहुंचा रही हैं। इसके लिए प्रियंका ने अक्षय आर्गेनिक्स के नाम से संस्था भी बनाई है।प्रियंका पहाड़ी उत्पादों को जगह-जगह से एकत्र करवाती हैं। इसके लिए हर स्थान पर स्थानीय निवासी को जिम्मेदारी दी गई है जो सार्वजनिक वाहनों से अपने यहां के उत्पादों को देहरादून भेजते हैं। यहां प्रियंका उन उत्पादों की पैकिंग करती हैं। प्रियंका ने बताया कि सोशल मीडिया से जब इस बात की जानकारी कैलिफोर्निया में रह रहे एक दोस्त को मिली तो उन्होंने उनसे उत्तराखंड का जखिया मंगाया। प्रियंका का कहना है कि अब उनकी योजना पहाड़ी उत्पादों को विदेशों में भेजने की है। इसके लिए वह कार्ययोजना तैयार कर रही हैं।प्रियंका नेगी कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। अच्छा पैकेज होने के बावजूद उन्होंने नौकरी छोड़ अपना काम शुरू किया है।प्रियंका ने बताया कि उनका असली गढ़ उत्तरकाशी है। अधिकांश उत्पाद उत्तरकाशी से ही आते हैं। जिसमें हर्षिल की राजमा, यमुना घाटी का लाल चावल, पुरोला की गहथ शामिल है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –बढ़ते प्रदूषण ने उत्तराखंड के पर्यटन में किया इजाफा, बड़ी संख्या में आ रहे लोग देवभूमि घूमने

68892

You may also like