सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के विघाथिर्यों का आया रिजल्ट,जानें कैसे देख सकते हैं आप परिणाम

July 30, 2021 | samvaad365

सीबीएसई बोर्ड के 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो चुका है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।इस साल 99.37 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.67 जबकि लड़कों का 99.13 फीसदी रहा। यानी लड़कियों का पास प्रतिशत 0.54 बेहतर रहा। सीबीएसई 12वीं में इस साल 14.5 लाख छात्र पंजीकृत थे। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस साल सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट मूल्यांकन फॉर्मूला से घोषित किया गया है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिये अन्य स्थानों पर किये गये उपायों का अध्ययन करने के निर्देश दिये

64322

You may also like