CBSE क्लास 10 का रिजल्ट घोषित, 98.89 % छात्र व 99.24 % छात्रा हुई पास

August 3, 2021 | samvaad365

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। सीबीएसई बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल @cbseindia29 पर रिजल्ट की घोषणा से 1.30 घंटे पहले ही बताया कि आज परिणाम जारी किये जाएंगे। रिजल्ट के तीन लिंक्स सीबीएसई रिजल्ट वेबसाइट cbseresults.nic.in पर एक्टिव किये गये हैं।  इस बार भी सीबीएसई 10वीं में छात्राओं की सफलता का प्रतिशत छात्रों के ज्यादा है। सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2021 में कुल 98.89% छात्र पास हुए हैं। जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 99.24% है। वहीं ट्रांसजेंडर्स का पास प्रतिशत 100 फीसदी है।इस बार परीक्षाएं हुई ही नहीं। इस कारण स्टूडेंट्स को रीचेकिंग या री-इवैल्युएशन का मौका नहीं मिलेगा। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। सीबीएसई इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 2021 का आयोजन 16 अगस्त से लेकर 15 सितंबर 2021 तक किया जाएगा।वहीं, देहरादून रीजन का रिजल्ट 99.23 फीसदी रहा।

संवाद365,डेस्क

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-बड़ी खबर : IAS अनिल जोशी को किया गया मुख्यमंत्री धामी का उप सचिव नियुक्त

 

 

64503

You may also like