चमोली: पहाड़ी इलाकों में भारी हिमपात… जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

December 12, 2019 | samvaad365

चमोली: सूबे के पहाड़ी इलाको में मौसम विभाग की भारी हिमपात की चेतावनी चमोली जिले में सच साबित हो रही है, चमोली जिले के 2500मीटर से ऊँचे पहाड़ी इलाकों में देर रात से लगातार हिमपात होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है, तो वहीं बदरीनाथ धाम, सहित हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी क्वांरी गोरसों औली बुग्याल बर्फ बारी से लकदक हो गये है, विंटर डेस्टीनेशन औली में डेढ़ फुट तक हिमपात होने की खबर है। पूरा औली बर्फ के रेगिस्तान में तब्दील हो गया है। यहाँ क्रिसमस पर्व के लिए आने वाले पर्यटकों की मुराद मानो प्रकृति नें पूरी कर दी हो। पर्यटक यहाँ बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं निचले इलाकों में भी बारिश के चलते पूरी धोली गंगा अलकनंदा घाटी शीत लहर के चपेट में है। ठंड के चलते लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गये है। वहीं जिले में अनुसूया मेले के अवकाश के चलते स्कूली बच्चो को जरूर राहत मिली है।

यह खबर भी पढ़ें-नागरिकता संशोधन विधेयक ‘2019’ और पक्ष विपक्ष

यह खबर भी पढ़ें- देहरादून: वेलमेड टाइम्स पेपर की शुरुआत

संवाद365/पुष्कर नेगी

44386

You may also like