चमोली: शुक्रवार को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, 50 श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड के लिए रवाना

September 3, 2020 | samvaad365

चमोली: चमोली में बदरीनाथ के समीप समुद्रतल से 15,525 फुट की ऊंचाई पर स्थित सिक्खों के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 4 सितंबर यानी कल आम श्रधालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन व गुरुद्वारा प्रबंधन ने कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जो बोले सोनिहाल के नारो के साथ आज पंच प्यारों की अगुवाई में 50 श्रद्धालुओं का जत्था गोविंदघाट गुरुद्वारे से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर यह जत्था रवाना हुआ।

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने की प्रक्रिया विधिवत शुरू हो गई है। आज पंच प्यारों की अगुवाई में इस साल की यात्रा का पहला जत्था  गोविंदघाट गुरुद्वारे से गोविंदधाम के लिए रवाना हुआ। आज शाम यह जत्था घांघरिया पहुंचेगा। फिर कल सुबह घांघरिया से हेमकुंड साहिब जाएगा।

बताया जा रहा है कि अब तक करीब 150 सिख तीर्थयात्रियों के हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंचने के समाचार हैं। शुक्रवार 4 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे।

यह खबर भी पढ़ें-थराली: पहाड़ों में आत्मनिर्भर बनने की कवायद, ग्रामीणों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

संवाद365/पुष्कर नेगी

53842

You may also like