चमोली: भूस्खलन के चलते कर्णप्रयाग-ग्वलादम-नैनीताल मार्ग बाधित, मलबा हटाते हुए खाई में गिरी जेसीबी मशीन

August 22, 2020 | samvaad365

चमोली: चमोली में कर्णप्रयाग-ग्वलादम-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग हरमनी और मींग गधेरा बाजार के बीच रात को पहाड़ी दरकने से बंद हो गया। रात दस बजे एम्बुलेंस चालक की सूचना पर बीआरओ के कनिष्क अभियंता गौतम बिष्ट अपने मजदूर और जेसीबी मशीनें लेकर मौके पर पहुंचे तो पहाडी से लगातार गिर रहे मलबे के कारण सड़क नहीं खुल पाई। ये भी बताया गया कि रात को 11 बजे पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण जेसीबी भी मलबे में फंस गई। हालांकि जेसीबी चालक ने अपनी सूझबूझ के चलते खुद को बचा लिया। लेकिन जेसीबी मशीन गहरी खाई में गिर गई।

वहीं सुबह होते ही दोनों छोरों पर जेसीबी मशीन मलबा हटाने में जुट गई। लेकिन पहाड़ी से गिर रहे तत्थरों के चलते काम नहीं हो पाया। आपको बता दें इस स्थान पर इन दिनों लगातार भूस्खलन के चलते मार्ग बंद हो रहा है लेकिन बीआरओ की तत्परता से मार्ग सुचारू भी किया जा रहा है।

https://youtu.be/dcpk1VaHtBw

यह खबर भी पढ़ें-चमोली: गर्भवती महिला की मौत के बाद बवाल, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

संवाद365/पुष्कर नेगी

53433

You may also like