चमोली- विधायक राजेन्द्र भंडारी ने पोखरी के देवस्थान वन पंचायत भूमि में किया पौधारोपण

July 1, 2022 | samvaad365

वन महोत्सव के तहत केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के सौजन्य से देवस्थान वन पंचायत भूमि में किया गया पौधारोपण ,आज वन महोत्सव के तहत केदारनाथ जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के कर्मचारियों द्धारा वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ के नेतृत्व में विकास खण्ड के तहत देवस्थान वन पंचायत भूमि में वृक्षारोपण किया गया, इसके तहत देवदार ,बांज ,आगाह के 100 से अधिक पौधे लगाये गये , वही वन महोत्सव का उदघाटन बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र सिंह भण्डारी ने वृक्षारोपण कर किया, और देवदार का पौधा लगाया.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग से जिस तरह से पर्यावरण का क्षरण हो रहा है उससे मानव जीवन के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है और विभिन प्रकार की शारीरिक बीमारियां पैदा हो रही है प्रर्यावरण संरक्षण हेतू हमें सबसे पहले वनो को हरा-भरा रखना होगा , जिसके लिये अधिक से अधिक संख्या मे पौधे लगाने होंगे और उनके संरक्षण का संकल्प लेना होगा, वृक्षो से ही हमें ताजी हवा मिलती है और पर्यावरण शुद्ध होता है ,वहीं वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने कहा कि हमारा उद्देश्य अधिक से संख्या में पौधे लगाकर लोगों को प्रर्यावरण संरक्षण हेतू जागरुक करना है ,वन महोत्सव में देवस्थान की महिलाओं ने बढ चढ कर भाग लिया .

(संवाद 365, संदीप बर्त्वाल)

यह भी पढ़ें-   अब व्हाट्सएप पर भी लगेगा डीआईजी का जनता दरबार, घर बैठे मिलेगा न्याय

77849

You may also like