चमोली: संवाद365 की खबर का असर… गांव में अब पहुंचेगा नेटवर्क, जियो कंपनी ने किया गांव का निरीक्षण

June 17, 2020 | samvaad365

चमोली: चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के अंतिम गाँव इराणी, में संवाद 365 की खबर का असर हुआ है। यहां पर बच्चे आॅनलाइन पढ़ाई करने के लिए 8 किलोमीटर दूर पैदल जाते थे जिसका संज्ञान अब लिया गया है। इसके बाद जियो कम्पनी ने गाँव का सर्वे किया है। और करीब एक माह में यहां पर नेटवर्क पहुंचाने की तैयारी भी चल रही है। आपको बता दें कि निजमूला घाटी के पाणा, ईराणी समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में अभी भी मोबाइल के सिग्नल नहीं आते है। जिससे लोगो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आॅनलाइन क्लासेस के लिए भी बच्चों को आठ किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। यहां के प्रधान मोहन सिंह नेगी ने बताया कि शनिवार को जीओ कंपनी के तकनीकी हेड अमित उपाध्याय व जेई आशीष बिष्ट गांव में पहुंचे थे।

https://www.youtube.com/watch?v=LiAxr_N6UrM

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: 66 दिनों तक ग्रीन जोन में रहने के बाद धौलाना कस्बे में आया पहला कोरोना केस

संवाद365/पुष्कर नेगी

50923

You may also like