मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जे. पी नड्डा से की मुलाकात

March 12, 2023 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हे अप्रैल माह से प्रारंभ होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शनिवार को शिष्टाचार भेंट कर अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा पर आने का आमंत्रण किया ।

मुख्यमंत्री की राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के सियासी मायने भी खोजे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नड्डा से बातचीत के बाद मुख्यमंत्री अपनी सरकार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दायित्व बांट सकते हैं।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद यह संकेत दिए थे कि होली के बाद राज्य सरकार दायित्वों की घोषणा कर सकती है। उन्होंने दायित्वों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के नामों की सूची प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम को सौंप दी थी। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के कामकाज और राजनीतिक मुद्दों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी है।

माना जा रहा है कि सीएम ने राज्य सरकार के हाल ही में नकल विरोधी कानून, लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया, परीक्षाओं के आयोजन और एसआईटी और एसटीएफ जांच की प्रगति और समूह ग की भर्ती परीक्षा में साक्षात्कार समाप्त करने के संबंध में जानकारी दी। जोशीमठ भू-धंसाव के प्रभावितों को भवन का मुआवजा देने, पुनर्वास योजना और भूमि के चयन के बारे में भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। चारधाम यात्रा की तैयारी के बारे में सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।

जापानी प्रधानमंत्री 20 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे भारत-

86256

You may also like