मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं दी

January 24, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ की शुभकामनाएं दी हैं।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि लोकतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए एवं लोगों इसके लिए जागरूक भी करना चाहिए, यह हम सब का नैतिक दायित्व भी है.

वहीं मुख्यमंत्री ने शंकर आरम चौक,ज्वालापुर में रामप्रकाश धमार्थ चिकित्सालय के लोकार्पण कार्यक्रम  में प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानन्द की मूर्ति का अनावरण भी किया। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, महामण्डलेश्वर अवधेशानन्द गिरी, विश्वेश्वरानन्द गिरी, वियोगानन्द सरस्वती आदि उपस्थित रहे.

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-देहरादून: निजी चिकित्सकों की टीबी उन्मूलन के लिए कार्यशाला का आयोजन

57890

You may also like