मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

August 3, 2020 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि रक्षाबंधन हमारी भावनाओं से जुड़ा हुआ त्यौहार है। हम प्रतिवर्ष इस त्यौहार को बड़ी खुशी के साथ व बड़ी आत्मीयता के साथ मनाते आ रहे हैं। इस दिन सभी को अपनी बहनों का इंतजार रहता है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने रक्षा बन्धन के अवसर पर प्रत्येक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रि के खाते में एक.एक हजार रूपए की सम्मान राशि दिये जाने की घोषणा की। इससे लगभग 50 हजार आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रि बहनें लाभान्वित होंगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहले भी आंगनबाङी और आशा कार्यकत्रियों को एक.एक हजार रूपये की सम्मान राशि दी गई थी। रक्षाबंधन पर एक.एक हजार रूपये की अतिरिक्त सम्मान राशि और देने की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रक्षाबंधन के अवसर पर कोरोना कि कारण जब हम इकट्ठा नहीं हो पा रहे हैं, सामूहिक रूप से अपने त्यौहार नहीं मना पा रहे हैं। ऐसे में भी हमारी हजारों आगनबाड़ी बहने, आशा बहने फ्रंट लाइन में रह करके और कोरोना से बचने के लिए और बचाने के लिए अपने आप को जोखिम में डालकर इस काम को कर रही है। हमें सतर्क करने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरी उन सभी बहनों के लिए बहुत ही शुभकामनाएं हैं, वो सब स्वंय भी स्वस्थ रहें तभी वे औरों के स्वास्थ्य का ख्याल रख सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी से कोरोना के दृष्टिगत आवश्यक सावधानियाँ बरतते हुए रक्षाबंधन त्यौहार मनाने की अपील की है।

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को रक्षाबंधन के अवसर पर एक-एक हजार का तोहफा

52689

You may also like