पर्यावरण दिवस पर थत्युड़ में स्वच्छता अभियान

June 5, 2019 | samvaad365

धनोल्टी(थत्युड): विश्व पर्यावरण दिवस पर जौनपुर विकासखण्ड के थत्युड में समस्त सरकारी गैर सरकारी विभाग व स्थानीय निवासियों ने ब्लॉक कार्यालय के आस पास स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान से पहले सभी को खण्डविकास अधिकारी जयपाल सिंह बर्थवाल ने स्वच्छता की शपथ दिलाई इस अवसर पर विकास खण्ड जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार मौजूद थे।

ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिहं पंवार ने कहा की सबसे पहले हमें स्वयं से अपने घर से गांव से स्वच्छ रहना होगा तभी देश स्वच्छ हो पाएगा और बढ़ती गन्दगी पर्यावरण के लिए अभिशाप है जिससे हमें बचना है।

इस अवसर पर महिला मंगल दल थत्युड़ युवक मंगल दल खेडा ग्राम पंचायत थत्युड के लोगों ने सभी विभागों से आए कर्मचारियों अधिकारियों के साथ मिलकर ब्लॉक कार्यालय से ब्लॉक रोड तक स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही प्लास्टिक का उपयोग किस प्रकार कम हो, वनों को आग से बचाने को लेकर चर्चा भी की गई।

इस अवसर पर जलागम परियोजना, उद्यान विभाग, युवाकल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, बाल विकास विभाग,वन विभाग, आदि के साथ पंकज कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, गोविन्द असवाल ग्राम प्रधान थत्युड, शारदा देवी अध्यक्ष महिला मंगल दल, चन्द्रकला देवी आशा फेसलेटर, कु सुनिता बाल विकास विभाग, सुनिता सजवाण, ब्रह्मदेवी असवाल उपप्रधान थत्युड, कु० सुलेखा, पवन कुमार, बीना देवी, अहिल्या देवी, आदी मौजुद थे।

यह खबर भी पढ़ें-एम्स ऋषिकेश में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण

यह खबर भी पढ़ें-विश्व योग दिवस पर बाबा रामदेव बनाएंगे ये रिकॉर्ड

संवाद365/सुनील सजवाण 

38138

You may also like