मुख्यमंत्री धामी ने आज दिन की शुरुआत खेतों से की

February 26, 2023 | samvaad365

टिहरी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तिवाड़ गांव (वि०ख० थौलधार), टिहरी में दिन की शुरुआत खेतों में जुताई से की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण को निकले।

6 लोग, बच्चा, लोग खड़े हैं और बाहर की फ़ोटो हो सकती है

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्रामवासियों की सराहना की। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है।

 

85852

You may also like