उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम धामी, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

August 23, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नरोरा, बुलंदशहर जाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह जी योग्य प्रशासक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे, वे हम सभी के लिये हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।मुख्यमंत्री के साथ ही केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अक्ष्यक्ष मदन कौशिक ने भी स्व. कल्याण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-पूर्व अर्धसैनिक बलों के समर्थन में उतरे कर्नल कोठियाल,कहा ,पूर्व सैनिकों की तरह,अर्धसैनिक बलों के जवानों को दी जांए सुविधाएं

65342

You may also like