क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले बस ड्राइवर को सीएम धामी ने किया सम्मानित

January 26, 2023 | samvaad365

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत नैन एवं अन्य दो युवकों नीशू एवं रजत को सम्मानित किया। हरियाणा रोडवेज के चालक  सुशील कुमार की पत्नी एवं परिचालक  परमजीत के पिताजी ने  सम्मान ग्रहण किया।

Pushkar Singh Dhami during an award ceremony
Pushkar Singh Dhami during an award ceremony

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत सूचना विभाग की ओर से हरियाणा रोडवेज के दोनों चालक एवं परिचालक तथा दोनों युवकों निशु और रजत  को 01-01 लाख रूपये की सम्मान राशि प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (ब्रह्म कमल की  अनुकृति) प्रदान की गई।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : ‘भारत जोड़ो’ के बाद अब कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत, प्रदेश भर में पहुंचाएंगे ये संदेश

 

85172

You may also like