सीएम धामी ने किया पिथौरागढ़ के पर्वतारोही मनीष कसनियाल को सम्मानित

August 3, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में पिथौरागढ़ के पर्वतारोही  मनीष कसनियाल को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने  मनीष को एवरेस्ट चोटी पर तिरंगा फहराने की उपलब्धि पर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मनीष कसनियाल ने 1 जून 2021 को विश्व की सबसे ऊँची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। आईएमएफ के मिशन मैसिफ के तहत मनीष अपनी टीम साथी सिक्किम क सुनीता प्रधान के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें-मुख्यमंत्री धामी ने एक्सिस बैंक द्वारा दिये गये ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स के वाहन को फ्लैग ऑफ किया

 

64489

You may also like