दिवंगत अभिनेता ऋषि कपुर के निधन पर सीएम रावत ने जताया दुःख… कहा सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति

April 30, 2020 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने इसे हिंदी सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि ऋषि कपूर न केवल एक महान अभिनेता बल्कि एक बेहतरीन इंसान एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी भी थे। उनका एवं उनके परिवार का हिंदी सिनेमा जगत में अतुलनीय योगदान रहा है। ऋषि कपूर सदैव फिल्म प्रेमियों के दिलों में छाए रहेंगे।

वहीं बुधवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने इरफान खान को बेहतरीन कलाकार के साथ ही बेहतरीन इंसान बताते हुए कहा था कि उनकी अदाकारी सदैव लोगों के दिलों में जिंदा रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि सिनेमा जगत में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई थी।

यह खबर भी पढ़ें-हापुड़: गरीबों के पेट पर डाका… गेहूं और चावल की हो रही कालाबाजारी

संवाद365

49150

You may also like