सीएम रावत ने ‘पेशावर कांड‘ के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को किया याद

April 22, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने ‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। मुख्यमंत्री तीरथ ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताया है और कहा यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।

संवाद 365 , डेस्क

यह भी पढ़े-प्रदेश को बड़ी भेंट : हंस फाउंडेसन ने प्रदेश के अस्पतालों को एक हजार कोविड बेड देने का किया ऐलान

 

60742

You may also like