सीएम रावत ने की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह राणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

May 3, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी अवतार सिंह राणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने राणा के पुत्र संजय सिंह को फोन कर अवतार सिंह राणा जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। राणा का उपचार हिमालयन हॉस्पिटल में चल रहा है।मुख्यमंत्री ने राणा के उपचार के संबंध में हिमालयन हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. विजय धस्माना से भी बात की। आज सुबह जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने राणा के पुत्र संजय सिंह को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि  राणा के उपचार में कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने राणा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

संवाद 365 , डेस्क

यह भी पढ़ेउत्तराखंड : बीते 24 घंटे में कोरोना के 5403 नए मामले,128 मौते हुई

 

61127

You may also like