रानीखेत में सीएम रावत का जोरादार स्वागत, उपराड़ी में जनता को किया संबोधित

February 28, 2021 | samvaad365

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार कार द्वारा नैनीताल से रानीखेत पहुंचे। इस दौरान खेरना एवं उपराड़ी में लोगों ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने उपराड़ी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का 18 मार्च को 4 साल का कार्यकाल पूर्ण हो जायेगा। इस दौरान राज्य सरकार ने जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए अनेक प्रयास किये। सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अनेक कार्य किये गये हैं। राज्य बनने के बाद 17 साल में सड़कों का जितना निर्माण हुआ लगभग उतनी सड़कें पिछले 3 साल एवं 10 माह में बनाई गई।

(संवाद 365/ब्यूरो)

यह भी पढ़ें-नैनीताल: मुख्यमंत्री ने किया करीब 42 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

 

 

58897

You may also like