कर्नल अजय कोठियाल पहुंचे कोटद्वार,ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से हुआ उनका भव्य स्वागत

September 17, 2021 | samvaad365

आम आदमी पार्टी से आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा बनने के बाद आज कर्नल अजय कोठियाल कोटद्वार पहुंचे जहां पर आप कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान क़ई लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ली। इस दौरान कर्नल अजय कोठियाल द्वारा भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, जैसे ही आम आदमी पार्टी घोषणा करती है, वैसे ही दोनों दल आम आदमी पार्टी पर हमला शुरू कर देते हैं।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में काम होंगे। बेहतर स्वास्थ्य सेवा, बेहतर शिक्षा और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दे कर प्रदेश को अग्रणीय राज्य में शामिल करना है। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी अपने एजेंडे को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि, प्रत्याशियों को देख परख के साथ मैदान में उतारा जाएगा। फिलहाल पार्टी का फोकस मौजूदा समय में आम लोगों के बीच जाकर पार्टी के विचारों को रखने के साथ साथ पार्टी को मजबूत कर रही है. इसके लिए पार्टी ने गढ़वाल, कुमाऊं और तराई की कमान अलग अलग सौंपी है।

संवाद365,दलीप कश्यप

यह भी पढ़ें-बद्रीनाथ धाम में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुई विशेष पूजा अर्चना

 

66343

You may also like