पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ झूठी खबरें फैलाने वालों पर शिकायत दर्ज, होगी ये कार्यवाही

August 25, 2022 | samvaad365

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मिलकर एक लिखित शिकायत दी। इस शिकायत में उन लोगों के ख़िलाफ़ कठोर क़ानूनी कार्यवाही के लिए कहा गया जिन लोगों ने हाल में ही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के खिलाफ कुछ पोर्टल पर झूठी व भ्रामक खबरें चला कर उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाकर कर उत्तराखंड में राजनैतिक अस्थिरता का माहौल बनाने का कुकृत्य किया है। पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया गया कि इस तरह किसी भी राजनैतिक व समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति की प्रतिष्ठा व छवि को धूमिल करने के लिए झूठी व बिना आधार की खबरो को सोशल मिडिया में चलाने वालो पर कठोर से कठोर कानून की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की जाय। ऐसे लोगो के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ व कुछ सामाजिक व्यक्तियों द्वारा भी व्यक्तिगत रूप से विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कराई जाएगी। इस प्रतिनिधि मंडल में सुनील उनियाल गामा, डोईवाला विधायक ब्रिज भूषण गैरोला, देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

संवाद 365, सुबोध भंडारी

ये भी पढ़ें : ऋषिकेश आ रहे पर्यटकों का ये ऐप बनेगा साथी, पार्किंग जैसी हर सुविधाओं की ले सकेंगे जानकारी

 

80506

You may also like