पौड़ी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केसर सिंह नेगी,बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

August 3, 2021 | samvaad365

कांग्रेस नेता केसर सिंह नेगी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पौड़ी में पहली बार मां ज्वालपा देवी के मंदिर में पूजा अर्चना की । वहीं विधानसभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत नेगी ने जनसंपर्क भी किया। साथ ही नौगांवखाल बाजार में उन्होंने विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों को कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई।कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की सरकार ने 2014 में जनता को अच्छे दिन के सपने दिखाये थे लेकिन आज जनता महंगाई से त्रस्त है और युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। ऐसे अच्छे दिन से तो पहले के बुरे दिन ही ठीक थे जब पेट्रोल, सरसों का तेल सस्ता था और इतनी महंगाई की मार नहीं थी।

 

वहीं केसर सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नौगांवखाल, ऐकेश्वर बाजार में एक रैली भी निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख एकेश्वर परवीन नेगी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष आशा देवी, पौड़ी कांग्रेस प्रमुख दीपक कुकसाल, जितेंद्र सिंह नेगी, लक्की अथंवाल, प्रतीक बिष्ट, प्रदीप कोली साहेब,राजकमल, बिरजू भाई, सुलोचना देवी, मानी भाई, मनोज रावत सोशल मीडिया सचिव, ब्लाक अध्यक्ष दीपक नेगी मौजूद रहे।

संवाद365,भगवान सिंह

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड : बीते 24 घंटे में 48 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले,4 जिलों से एक भी केस नहीं

 

 

64498

You may also like