लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी चुनाव जीते

March 10, 2022 | samvaad365

लोहाघाट से कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी चुनाव जीत गए हैं। 16 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें जीत हासिल हुई है। उन्होंने भाजपा के पूरन सिंह को मात दी है । अधिकारी को कुल 11, 909 वोट मिले हैं। जबकि, भाजपा के पूरन सिंह महज 8651 वोटों तक ही सीमित रहे हैं। अधिकारी को 53.43 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के पूरन को 38 फीसदी वोटों से संतुष्ट होना पड़ा।विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। ऐसे में पहला नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आने पर कांग्रेसियों में खुशी की लहर है।

संवाद365,डेस्क

73155

You may also like