देश में कोरोना मामले 60 लाख के पार, उत्तराखंड में भी जारी है कोरोना कहर

September 28, 2020 | samvaad365

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार रात कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच गया। ये आकड़े हैरान कर देने वाले है। सरकार के सख्त कदम उठाए जाने के बाद भी कोरोना अपने पैर तेजी से भारत में फैला रहा है। जहां मरीजों का आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच गया है वहीं 50 लाख संक्रमित कोरोना को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 88600 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 5992532 हो गए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 1124 लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद देश में अबतक कोरोना से 94503 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। आपको बता दें कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में अब तक 7.20 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। रविवार को 7.09 लाख नमूनों की जांच हुई थी।

https://youtu.be/0Zig4iCGHHs

वहीं अगर उत्तराखंड राज्य की बात की जाए तो यहां भी कोरोना कहर बनकर लोगों पर टूट रहा है। रविवार को राज्य में कोरोना के 764 नए मामले सामने आए। जिनमें सबसे ज्यादा केस देहरादून से  पाए गए। देहरादून में 241, हरिद्वार में 139, पौड़ी में 90, उधमसिंह नगर में 89 केस सामने आए। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के चलते आठ लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 574 तक पहुंच गई है। राज्य में डबलिंग रेट 35.02 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 75.38 प्रतिशत पहुंच गया है। संक्रमण दर 7.16 प्रतिशत है। कोरोना के मामले जैसे जैसे बढ़ रहे है आम लोगों के लिए ये खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

यह खबर भी पढ़ें-बागेश्वर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, स्मैक समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी

संवाद365/डेस्क

54772

You may also like