हाथी के हमले से मौत, मचा कोहराम

March 12, 2019 | samvaad365

अगर कोई जानवर इंसानों की बस्ती का रुख करता है तो इंसान उससे दहशत में आकर उस जानवर से बचने के लिए या तो उसे मार देते है या उसे पकड़कर पिंजरे में कैद कर लेते हैं। इसी तरह अगर कोई इंसान जानवरों के इलाके में घुसपैठ करता है तो इंसानों को भी इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ता है। हाल ही में उत्तराखंड में ऐसा ही मामला रोशनी में आया है। दरअसल रुड़की में एक महिला को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला है जिसके बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। बंदरजूड गांव की कुछ महिलाएं राजाजी टाइगर रिजर्व स्थित धौलखंड रेंज में जंगल में लकड़ियां बीन रही थीं। इसी दौरान दो महिलाएं जंगल में काफी अंदर तक पहुंच गई। जिसके बाद घास की आड़ में छुपे हाथी ने दोनों महिलाओं पर हमला बोल दिया। हाथी द्वारा किए गए इस हमले में 45 साल की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 साल की एक महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। घायल महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं इस हादसे के बाद स्थानीय लोग राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों-कर्मचारियों के मौके पर ना पहुंचने से भी नाराज हैं।

यब खबर भी पढ़ें-मसूरी में होली मिलन समारोह का आयोजन

यह खबर भी पढ़ें-सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने जताई दोबारा चुनाव लड़ने की इच्छा

देहरादून/काजल

33251

You may also like